IPL 2022: CSK को लगा एक और झटका, जडेजा हुए IPL से बाहर

स्पोर्ट्सIPL 2022: CSK को लगा एक और झटका, जडेजा हुए IPL से...

Date:

बिजनेस बाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

पिछली बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग के सितारे इस आईपीएल में गर्दिश में चल रहे हैं, पहले उनके 14 करोड़ी गेंदबाज़ दीपक चाहर बिना खेले आईपीएल से बाहर हो गए, फिर ओवरसीज खिलाडी एडम मिल्न की सेवाएं टीम को नहीं मिलीं, कप्तान जडेजा को ख़राब प्रदर्शन की वजह से कप्तानी धोनी को सौंपनी पड़ी और अब जडेजा को पूरे आईपीएल से ही बाहर होना पड़ा. 

Also Read : Rovman Powell: जब टॉवेल में पॉवेल को गुज़ारने पड़े दिन

फ्रैंचाइज़ी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आज इसकी घोषणा कर दी गयी कि जडेजा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. बात अगर पूरे टूर्नामेंट की करें तो टीम 11 में 7 मैच हारकर पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, इसलिए जडेजा के बाहर होने न होने से टीम को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वैसे भी जडेजा जिन्हें थ्री डी प्लेयर कहा जाता है इसबार किसी भी डायरेक्शन में नहीं चल पाए हैं. 

पहले उन्हें धोनी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया, क्योंकि CSK को भविष्य के कप्तान की तलाश थी, मगर कप्तानी का बोझ जडेजा पर ऐसा पड़ा कि वह उसके नीचे दबकर रह गए और उनका प्रदर्शन फीका हो गया , इसीलिए बीच टूर्नामेंट उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और ज़िम्मेदारी फिर धोनी के सिपुर्द कर दी मगर CSK के लिए तबतक बहुत देर हो चुकी थी. अपने ट्वीट में CSK ने भले ही जडेजा के स्पीडी रिकवरी की बात कही हो लेकिन अन्दरखाने की बात यह है कि जडेजा और टीम मैनेजमेंट के बीच सम्बन्ध अच्छे नहीं चल रहे थे और जडेजा को लेकर ऐसी ही किसी खबर के आने की बात हो रही थी. 

Also Read : IPL: लखनऊ को रौंदकर गुजरात पहुंची टॉप पर

जहाँ तक अभी तक इस आईपीएल की बात है तो पांच बार की विनर मुंबई इंडियंस, चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर की टीम की हालत काफी बुरी है जिसमें निचली दो पायदानों पर रोहित की MI और धोनी की CSK है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...