CWG 2022 HOCKEY: भारतीय लड़कियों ने 16 साल बाद जीता पदक

स्पोर्ट्सCWG 2022 HOCKEY: भारतीय लड़कियों ने 16 साल बाद जीता पदक

Date:

CWG 2022 में ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारतीय लड़कियों ने न्यूजीलैंड को शूटआउट में हराकर मुकाबला और मेडल जीत लिया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहने पर मैच में फैसले के लिए शूट आउट में जाना पड़ा जहां भारत की गोलकीपर सविता पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल बचाये और टीम को कास्य पदक दिलाया. 
 
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मैच काफी जबरदस्त हुआ. दोनों ही टीमों शानदार हॉकी का नमूना पेश किया. लेकिन अंत में जीत भारतीय टीम को मिली। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा. दोनों टीमों ने गोल स्कोर करने की बहुत कोशिश की मगर गोल नहीं हो सका. दूसरे क्वार्टर में भारतीय लड़कियों ने काफी आक्रमक रुख अपनाया और उसका उन्हें फायदा मिला, भारत को 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब हासिल हुई. तीसरे क्वार्टर फिर कोई गोआल स्कोर न हो सका. एक गोल से पिछलेदने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे क्वार्टर में काफी ज़ोर लगाया और खेल के आखिरी पलों में मुकाबला 1-1 करने में कामयाबी हासिल की. 

Read also: CWG 2022: आज फिर मिले तीन स्वर्ण पदक

1-1 से बराबरी पर मैच शूटआउट में गया, बता दें कि सेमी फाइनल में भी दोनों टीमों को शूट आउट का सामना करना पड़ा था जहाँ दोनों ही टीमों को हार मिली थी लेकिन भारत ने इस बार बाज़ी मार ली. भारत की इस कामयाबी का सेहरा गोलकीपर और टीम की कप्तान सविता को जाता है जिन्होंने शानदार गोलकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के 3 शूट को नाकाम कर दिया। बता दें कि 16 साल बाद भारत की महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक  जीतने में कामयाब रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related