India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 3-1 की अजेय बढ़त

स्पोर्ट्सIndia vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 3-1 की अजेय...

Date:

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचो की टी 20 श्रंखला में 2-1 की बढ़त अमेरिका के फ्लोरिडा में श्रंखला के अगले चरण के पहले यानि सीरीज़ के चौथे मैच में टीम इंडिया ने कैरिबियाई टीम को एकबार फिर बड़े अंतर से हराकर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत के 191 के स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20वे ओवर में 132 रनों पर ढेर हो गयी और उसे 59 रनों से मैच गंवाना पड़ा. 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेज़बान वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम को एकबार फिर अच्छी शुरुआत दी. कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की धुंआधार पारी खेली जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे वहीँ सूर्यकुमार यादव ने भी एक चौके और दो छक्कों की मदद से 14 गेंदों में 24 रन बनाये, दोनों के बीच  4.4ओवरों में 51 रन की साझेदारी हुई. बाद में ऋषभ पंत ने 44, संजू सैमसन ने रनों की उम्दा परियां खेली. आखिर में अक्सर अक्षर पटेल ने 8 गेंदों में 20 रनों की एक कैमियो पारी खेल कर स्कोर को 191 रनों तक पहुंचा दिया. इससे पहले दीपक हूडा ने 21 रनों का टीम को योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए ओबेद मकोय और अल्ज़ारी जोज़ेफ़ ने दो दो विकेट हासिल किये। 

Read also: CWG 2022: अविनाश, प्रियंका ने दिलाया सिल्वर

वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत तो काफी तेज़ हुई, भुवनेशर कुमार के पहले ही ओवर में 14 रन बने लेकिन अगले ही ओवर आवेश खान ने ब्रैंडन किंग चलता कर दिया, इसके बाद कैरेबियाई बल्लेबाज़ों का आना जाना लगा रहा. कप्तान निकोलस पूरन और रोमैन पॉवेल ने 24-24 रनों की पारियां ही खेल पाए, हेटमेयर भी 19 रन बनाकर चलते बने. वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 19.1 ओवर में 132 रनों पर ढेर हो गयी. अर्शदीप ने एकबार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब हुए. आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो दो विकेट हासिल किये। श्रंखला का आखरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...