IND vs SL Asia Cup 2022: श्रीलंका ने तोड़ा भारत का सपना

स्पोर्ट्सIND vs SL Asia Cup 2022: श्रीलंका ने तोड़ा भारत का सपना

Date:

मेज़बान श्रीलंका ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए एशिया कप के सुपर-4 में भारत की उम्मीदों और सपनो को तोड़ते हुए 6 विकेट से हराकर फाइनल के लिए एक तरह से क्वालीफाई कर लिया हैं वहीँ फाइनल में पहुँचने के लिए भारत की उम्मीदों को लगभग असंभव बना दिया है. श्रीलंका ने आज एकबार फिर एक बड़े लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा किया और लगातार तीसरा मैच जीतकर एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित कर लिया। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए एक अच्छा स्कोर दिया था जिसे भारत जैसी टीम को डिफेंड करना चाहिए था लेकिन भारत के लिए 19 ओवर फिर बहुत भारी पड़ा और श्रीलंका को जीत के करीब जाने में सहायक साबित हुआ. पिछले मैच की तरह भुवनेश्वर के इस ओवर में एकबार फिर काफी रन बने और अंतिम ओवर अर्शदीप को एकबार फिर 7 डिफेंड करने को मिले, अर्शदीप ने पिछले मैच की तरह इस मैच भी अंतिम ओवर शानदार गेंदबाज़ी की और मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश मगर उनकी कोशिश श्रीलंका को जीत से न रोक सकी.

दुबई में एकबार फिर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम टीम जीती। श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरू काफी ख़राब रही और 13 रनों पर उसके दो बड़े बल्लेबाज़ राहुल और कोहली पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद आज बेहद आक्रामक मूड में नज़र आने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्या कुमार के साथ 97 रनों की ज़ोरदार साझेदारी की. दोनों ही बल्लेबाज़ श्रीलंका की गेंदबाज़ी को साधारण बनाये हुए थे लेकिन 110 के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए और यहीं से कहानी पलट गयी. रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर धुंआधार 72 रणन की पारी खेली, इनकी पारी में पांच चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे. रोहित के आउट होते है सूर्यकुमार भी 34 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद हार्दिक 17, पंत 17 और अश्विन ने 15 रनों की पारियां खेली लेकिन रोहित ने जो मोमेंटम बनाया था उसे बरकरार न रख सके यही वजह है जो स्कोर 185-190 होना चाहिए था वह 173 रनों पर सिमट गया और भारत को आठ विकेट भी गंवाने पड़े. श्रीलंका के लिए मधुशंका ने कमाल की गेंदबाज़ी की और कोहली, पंत और हुड्डा को आउट कर भारतीय बल्लेबाज़ी बैकफुट पर धकेला. चमीका करुणारत्ने और दशुन शनाका ने 2-2 खिलाडियों को आउट किया।

Read also: Asia Cup 2022: भारत नहीं तो पाकिस्तान जीतेगा एशिया कप, सहवाग की भविष्यवाणी फैंस निराश

श्रीलंका जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसके तेवर ही अलग थे. उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर भारत को काफी पीछे धकेल दिया। हालाँकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स ने मैच में वापसी कराई मगर दशुन शनाका और भानुका राजपक्षे ने एकबार फिर अपनी टीम को जीत दिला दी. श्रीलंका के कुशल मेंडिस की ज़बरदस्त फॉर्म इस मैच में जारी रही और उन्होंने शानदार अर्ध शतक लगाया , उनके साथ पाथुम निसंका ने भी अपने हाथ खोले और 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर जीत का आधार बनाया। इस बीच श्रीलंका ने अपने चार विकेट मात्र 13 रनों में खो दिए. मैच में भारत की वापसी दिखने लगी मगर दासुन शनाका और राजपक्षे ने भारत की जगी हुई उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चहल आज एशिया कप में विकेट टेकिंग गेंदबाज़ लगे, उन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किये वहीं प्रतियोगिता में पहली बार खेल रहे अश्विन ने 32 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस मैच में हार के साथ भारत के फाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा, अब कोई चमत्कार ही उसे फाइनल में पहुंचा सकता है. आज पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच होने वाले मैच के नतीजे से इस चमत्कार के होने न होने का पता चल जायेगा। पाकिस्तान जीता तो चमत्कार की साड़ी उम्मीदें ख़त्म।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...