Anger: कुलदीप को ड्राप करने के फैसले पर भड़के गावस्कर, फैंस

स्पोर्ट्सAnger: कुलदीप को ड्राप करने के फैसले पर भड़के गावस्कर, फैंस

Date:

पिछले टेस्ट का प्लेयर ऑफ़ दि मैच खिलाड़ी अगर अगले टेस्ट में ड्राप कर दिया जाय तो लोगों का माथा चकराना लाज़मी है, साथ ही नाराज़ होना भी. बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव को ड्राप करने पर भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी और फैंस दे रहे हैं. बता दें कि कुलदीप ने लम्बे समय बाद टीम इंडिया की टेस्ट टीम में वापसी की थी और वापसी का जश्न भी शानदार तरीके से मनाया था. कुलदीप ने न सिर्फ 8 विकेट हासिल किये थे बल्कि पहली पारी में बहुमूल्य 40 रन भी बनाये थे जिनकी बदौलत भारत ने 400+ का स्कोर बनाकर बांग्लादेश को दबाव में डाला था.

गावस्कर ने कहा, यकीन नहीं होता

आज जब मैदान पर कुलदीप यादव नज़र नहीं आये तो पहले सभी ने सोचा कि कोई चोट वगैरह हुई है लेकिन फिर पता चला कि उन्हें ड्राप किया गया है. इसके बाद लोगों को प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी. सुनील गावस्कर तो कुलदीप यादव के ड्राप होने पर बहुत ज़्यादा नाराज़ दिखे। गावस्कर ने कहा प्लेयर ऑफ द मैच को टीम से बाहर कर देना, यकीन नहीं होता, गावस्कर ने कहा यह अविश्वसनीय है बल्कि उससे भी ज़्यादा। ऐसा कैसे हो सकता है कि जिस गेंदबाज़ ने मैच में आठ विकेट लिए हों उसे टीम से बाहर कर दिया जाय. गावस्कर ने कहा कि कुलदीप को ड्राप करना तो किसी भी हालत में बनता ही नहीं, गावस्कर ने कहा कि टीम में दो स्पिनर थे तो फिर कुलदीप क्यों?

कुलदीप के साथ ऐसा बार बार क्यों होता है

एक अन्य पूर्व खिलाडी डोडा गणेश ने सवाल उठाया कि ऐसा कुलदीप के साथ ही क्यों होता है? कुलदीप जैसे टैलेंट के साथ आप बार बार ऐसा कैसे कर सकते हैं. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से कुलदीप के साथ ऐसा ही हो रहा है. पिछले पांच सालों में अगर देखा जाय तो कुलदीप ने सिर्फ 8 टेस्ट मैच ही खेले हैं. माना कि स्थिति के हिसाब से फाइनल टीम का चयन होता है लेकिन जिस गेंदबाज़ ने पिछले मैच में विकेट लेने के साथ ही बल्लेबाज़ों को चकराया हो उसे कैसे ड्राप किया जा सकता है. और फिर कुलदीप का विकल्प एक तेज़ गेंदबाज़ क्यों?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...