Gavaskar Calls: गावस्कर ने हार्दिक को बताया गेम चेंजर

स्पोर्ट्सGavaskar Calls: गावस्कर ने हार्दिक को बताया गेम चेंजर

Date:

टीम इंडिया के आलराउंडर हार्दिक पंड्या की बल्लेबाज़ी के देश भर में बहुत से लोग दीवाने हैं, अपनी आक्रामक बैटिंग स्टाइल का उन्होंने कई बार लोहा मनवाया है। हार्दिक में अकेले ही अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ ही गेंदों में मैच को पलटने का दम है। हार्दिक के तमाम फैंस में भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज़ रहे सुनील गावस्कर का भी नाम है, टीम इंडिया में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर बताया है।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पंड्या अब काफी फिट नज़र आ रहे हैं, उनकी फिटनेस टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है, बड़ी बात यह है कि हार्दिक अब गेंदबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने बल्ले के अलावा गेंद से काफी प्रभावकारी प्रदर्शन किया है। गावस्कर ने कहा कि सिर्फ वन डे में ही नहीं बल्कि हर फार्मेट में एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं। गावस्कर ने कहा कि अब जबकि वह लय के साथ गेंदबाज़ी करने लगे हैं तो फिर मैं उन्हें नई और पुरानी दोनों गेंदों से गेंदबाज़ी करते हुए देखना चाहते हैं.

Also read: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी पूर्व सपा विधायक को Court ने भेजा जेल, Gangster Act मामले में हुए थे पेश

गावस्कर ने कहा कि वर्ल्ड कप में उनकी गेंदबाज़ी की उपयोगिता को भी भुनाना चाहिए तभी हार्दिक का सही उपयोग होगा। गावस्कर ने कहा कि नंबर पांच की पोजीशन पर उनका भरपूर इस्तेमाल हो सकता है, इस पोजीशन पर उन्हें कुछ ज़्यादा गेंदे खेलने को मिल सकती है जिसका वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। उन्हें सिर्फ स्लागर न समझा जाय। आईपीएल में टॉप आर्डर में उन्होंने कुछ बहुत अच्छी पारियां भी खेली हैं। दरअसल फिटनेस के कारण हार्दिक पांड्या को काफी दिनों से टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी, सेलेक्टर्स का मानना था कि सिर्फ बल्लेबाज़ के तौर पर हार्दिक की टीम में जगह नहीं बनती है लेकिन आईपीएल में उन्होंने साबित कर दिया कि अब वह बिलकुल फिट हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related