PELE: महान पेले का निधन, शोक में डूबा फुटबाल जगत

स्पोर्ट्सPELE: महान पेले का निधन, शोक में डूबा फुटबाल जगत

Date:

खेल जगत के लिए आज की सुबह बुरी ख़बरें लेकर आयी. आज सुबह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत को एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें वो बाल बाल बचे हालाँकि उनकी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, फिलहाल वो अस्पताल में हैं. वहीँ फ़ुटबाल जगत की सबसे महान हस्तियों में से एक और ब्राज़ील फ़ुटबाल के आइकॉन एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो जिन्हे सारी दुनिया पेले के नाम से जानती है, का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पेले काफी दिनों से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे थे, उन्हें पेट का कैंसर था. उनके निधन पर फ़ुटबाल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी.

तीन बार बने विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा

पेले के नाम तीन विश्व विजेता का रिकॉर्ड है. ऐसा करने वाले वो एकमात्र खिलाड़ी थे, 1958 उनका पहला फीफा विश्व कप था. पिछले 29 नवंबर से वो अस्पताल में भर्ती थे, क़तर में खेले गए फीफा विश्व कप में ब्राज़ील की टीम ने मैदान में उनके लिए चीयर किया था और स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने उनकी लम्बी उम्र की दुआएं मांगी थीं. 82 वर्षीय पेले ने 90 मैचों में ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने 77 गोल किए। दिग्गज फुटबॉलर 1958, 1962 और 1970 में फीफा विश्व कप विजेता ब्राजीली टीम का हिस्सा थे। पेले ने अपने 21 साल के करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल किए। पेले को 2000 में फीफा का प्लेयर ऑफ द सेंचुरी भी नामित किया गया था।

अंतिम संस्कार सोमवार और मंगलवार को

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि पेले की हालत गंभीर हो गई है, जहां उनसे जुड़े डॉक्टर भी नाउम्मीद थे. पहले उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनकी हालत ठीक है और कोई इमरजेंसी नहीं है। दो हफ्ते पहले पेले को एक बार फिर ICU में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले उन्हें पेट के कैंसर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 22 दिसंबर को डॉक्टरों ने दिग्गज फुटबॉलर की तबियत बिगड़ने के बारे में जानकारी दे थी. पेले का अंतिम संस्कार सोमवार और मंगलवार को उनके सैंटोस स्थित घर में होगा। जनता पेले को उनके गृहनगर की सड़कों पर परेड कर श्रद्धांजलि दे सकेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...