मेसी के पास महान बनने का आखरी मौका

मेसी की विश्व कप में यह पांचवीं कोशिश है, विश्व कप का खिताब अभी उनसे दूर है यही वजह है स्टार से लीजेंड की दूरी अभी बरकरार है। 2014 में वो महान बनने के काफी करीब आ गए थे लेकिन तब जर्मनी ने उनसे यह मौका छीन लिया था.

लियोनेल मेस्सी पिछले दो दशक से स्टार से लीजेंड बनने का सपना देख रहे हैं यह सपना देखते देखते अब वो अपने कैरियर के अंत की ओर हैं, उनके पास यह आखरी मौका भी है। क्योंकि इसके बाद वो विश्व कप में नहीं दिखेंगे।

मेसी का फुटबाल कैरियर

मेसी के फुटबाल कैरियर पर अगर नज़र डालें तो एक जुनून, जुझारूपन और जिजीविषा नज़र आती है.

मेसी फ्रांस को पार पा कर 18 दिसंबर को फुटबाल की किवदंती बन सकते हैं और अपना नाम महान पेले और डिएगो माराडोना जैसे खिलाड़ियों की सूची में दर्ज करा सकते हैं.

1986 में अर्जेंटीना ने जब खिताबी जीत हासिल की तब माराडोना महान बन गए, अर्जेंटीना वालों के लिए भगवान बन गए लेकिन मेसी अभी इन उपाधियों से महरूम हैं।

मेसी के पास 6 यूरोपियन गोल्डन शूज़ हैं, एक ही क्लब (बार्सिलोना) के साथ 35 खिताब हैं, एक ही क्लब के लिए सबसे ज़्यादा (672) गोल हैं, ला लीगा में 474 गोल हैं, अर्जेंटीना के लिए सर्वाधिक वर्ल्ड कप गोल हैं, सर्वाधिक मैच हैं। लेकिन नहीं है तो बस विश्व कप को चूमते हुए एक तस्वीर है।

अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने में मेसी मैजिक का बहुत बड़ा हाथ है हालाँकि उनको टीम के युवा अल्वारेज़ से भी भरपूर सहयोग मिला जिसे अर्जेंटीना का दूसरा मेसी कहा जा रहा है।

अर्जेंटीना अगर 1986 के बाद विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब होता है तो उसमें मेसी का बहुत बड़ा हाथ होगा, फिर वो चाहे मौका बनाने वाले के रूप हो या फिर मौका भुनाने वाले के रूप में।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !