अमीरात क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से मिली आधिकारिक मंजूरी

स्पोर्ट्सअमीरात क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से मिली आधिकारिक मंजूरी

Date:


अमीरात क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से मिली आधिकारिक मंजूरी

दुबई। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसे यूएई में आइपीएल की मेजबानी के लिए बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है. इस प्रतिष्ठित टी-20 लीग का आयोजन इसी साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है. आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी हैं.

यादगार बनाएंगे टूर्नामेंट
अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शेख नाहायान मुबारक अल नाहायान ने कहा, हमें बहुत खुशी है कि हम इस लीग की मेजबानी करने जा रहे हैं जो हमारे पसंदीदा खेल का सबसे चहेता टूर्नामेंट है. ईसीबी को तैयारियों के लिए बीसीसीआइ की औपचारिक मंजूरी का इंतजार था. इससे पहले 2014 में भारत में आम चुनाव के कारण कुछ मैच यूएई में खेले गए थे. अल नाहायान ने कहा, यह यूएई में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा और हमारी टीम हर तरह से सहयोग करके इसे यादगार बनाएगी. आइपीएल के मैच अबू धाबी, दुबई और शारजाह में होंगे.

20 अगस्त से आने लगेंगी टीमें
आइपीएल टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होने लगेंगी. यहां आने के बाद सभी खिलाडिय़ों और अधिकारियों को कम से कम छह दिन क्वारंटाइन में रहना होगा, जिसके बाद वे कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सुरक्षित माहौल में रहेंगे. उनकी छह दिन में तीन बार कोविड-19 की जांच होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related