जैक क्राउली ने पाक बोलर्स को धुना, मुरीद हुए सौरव गांगुली

स्पोर्ट्सजैक क्राउली ने पाक बोलर्स को धुना, मुरीद हुए सौरव गांगुली

Date:


जैक क्राउली ने पाक बोलर्स को धुना, मुरीद हुए सौरव गांगुली

नई दिल्ली।मेजबान इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज जैक क्राउली ने पाकिस्‍तान के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच में अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. अपने करियर का 8वां टेस्ट खेल रहे क्राउली ने करियर में पहली बार 100 रन के आंकड़े को छुआ और इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी के मामले में शीर्ष 10 में शामिल हो गए.

उन्होंने ज्योफ्री बॉयकॉट, जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. क्राउली ने 331 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. उन्‍होंने अपनी इस शानदार पारी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना फैन बना दिया.

गांगुली ने जैक क्राउली की प्रशंसा करते हुए उन्‍हें ‘बेहतरीन खिलाड़ी’ करार दिया है, जिन्होंने साउथेम्पटन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 267 रन की शानदार पारी खेली.

रिकॉर्ड पार्टनरशिप

क्राउली ने जोस बटलर (152 रन) के साथ रिकॉर्ड साझेदारी के दौरान दोहरा शतक जमाया. इससे इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के करीब पहुंच गई है. 22 साल के क्राउली की 392 गेंद की इस पारी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों के सर्वकालिक शीर्ष स्कोर में 10वें स्थान पर पहुंचा दिया.

इंग्‍लैंड को मिला तीसरे नंबर का बल्‍लेबाज
गांगुली ने ट्वीट किया कि इंग्लैंड को तीसरे नंबर पर क्राउली के रूप में बहुत अच्छा खिलाड़ी मिल गया है. उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन खिलाड़ी दिखते हैं. उन्हें नियमित रूप से सभी फॉर्मेट में खेलते हुए देखने की उम्मीद करूंगा. बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए हैं, जिससे उन्हें तीसरे और अंतिम टेस्ट में खेलने का मौका मिला. क्राउली ने भी इस मौके का फायदा उठाकर दोहरे शतक से इंग्लैंड की टीम में तीसरे नंबर के नियमित बल्लेबाज के लिए दावा पेश कर दिया है.
उनकी बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 359 रन की भागीदारी टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से रिकॉर्ड है और यह सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...