मेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा, मोहम्मद हफ़ीज़ का दावा

स्पोर्ट्समेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा, मोहम्मद हफ़ीज़ का दावा

Date:


मेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा, मोहम्मद हफ़ीज़ का दावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफ़ीज़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कैरिबियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लेकर चौंका देने वाले दावा किया है। हाल ही में अपने संन्यास के वक्त को लेकर ऐलान करने वाले मोहम्मद हफ़ीज़ का मानना है कि ब्रायन लारा को न सिर्फ उनकी गेंदों का सामना करने में परेशानी होती थी बल्कि वह उनकी गेंदबाजी से डरकर कई बार संघर्ष करते हुए नजर आते थे।

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा के लिये ऐसा दावा करना काफी चौंका देने वाला है, क्योंकि पोर्ट ऑफ स्पेन के प्रिंस लारा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले ब्रायन लारा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट में ब्रायन लारा का काफी सफल इतिहास रहा है। हाफिज का मानना है कि उनकी गेंदबाजी ने वनडे क्रिकेट में लारा को हमेशा सिरदर्द दिया है और वह अक्सर उनकी गेंदों पर लड़खड़ाते हुए नजर आये। पाकिस्तान के स्थानीय चैनल जियो टीवी से बात करते हाफिज ने कहा कि उन्हें लारा को आउट करना सबसे ज्यादा पसंद था।

उन्होंने कहा,’मुझे याद है लारा के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मुझे कुछ सफलता मिली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा के लिए मेरा सामना करना हमेशा मुश्किल रहा। मैंने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने हमेशा अच्छी गेंदबाजी की। मैं अपने पसंदीदा बल्लेबाज लारा को आउट भी किया।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...