अलका लांबा पर एफआईआर

उत्तर प्रदेशअलका लांबा पर एफआईआर

Date:


अलका लांबा पर एफआईआर

  • प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
  • उन्नाव के बाद लखनऊ में दर्ज किया गया मामला

रेप और मर्डर को लेकर सजा काट रहे उन्नाव के पूर्व विधायक के मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और हाईकोर्ट पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा की मुश्किले बुधवार को और बढ़ गई हैं.उन पर हाईकोर्ट जजों की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगा है. लांबा के खिलाफ पहले उन्नाव में एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद अब लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज हुई है. यूपी राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने अलका लांबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

क्या है पूरा मामला?
अलका लांबा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था कि पीएम, गृहमंत्री और भाजपा सांसद साक्षी महाराज के इशारे पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से जमानत मिल गई. इस पर राजनैतिक गलियारों में बहर भी छिड़ गई थी. हालांकि कुछ घंटों बाद ही ये साफ हो गया था कि कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत नहीं मिली है.लांबा ने एक वीडियो ट्वीट कर विवादित बयान दिया था. इसके आधार पर 25 मई को एफआईआर दर्ज की गई है. लांबा पर पीएम, सीएम के खिलाफ भ्रामक आरोप लगाने की शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया गया है. उन पर हाईकोर्ट जजों की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगा है.प्रीति वर्मा ने कहा कि अलका लांबा के खिलाफ उनके द्वारा लखनऊ में मामला दर्ज कराया गया है क्योंकि लांबा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम, सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और जजों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाए थे. वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच करने की बात कही है.

उन्नाव में भी दर्ज हुआ मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सेंगर की बेटी ने एसपी से मुलाकात कर अलका लांबा के ट्विटर को आधार बनाकर मुकदमा दर्ज कराया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related