अश्विन ने दिग्गजों को पछाड़ा, टेस्ट श्रंखला में दूसरी बार झटके 30 से ज़्यादा विकेट

स्पोर्ट्सअश्विन ने दिग्गजों को पछाड़ा, टेस्ट श्रंखला में दूसरी बार झटके 30...

Date:


अश्विन ने दिग्गजों को पछाड़ा, टेस्ट श्रंखला में दूसरी बार झटके 30 से ज़्यादा विकेट

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहर देखने को मिला। इसी के साथ उन्होंने वो रिकॉर्ड बनाया, जो अभी तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं बना सका।

दरअसल, अश्विन ने इस सीरीज में अपने नाम 32 विकेट किए। इससे पहले उन्होंने 2015 में भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 31 विकेट लिए थे। इसी के साथ अश्विन किसी टेस्ट सीरीज में दो बार 30 या उससे अधिक विकेट लेकर पहले भारतीय गेंदबाज बने। अश्विन सहित कुल सात गेंदबाजों ने अब तक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए 30 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। अश्विन के साथ, इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी, भागवत चंद्रशेखर, सुभाष गुप्ते, कपिल देव, हरभजन सिंह और वीनू मांकड़ शामिल हैं। लेकिन अश्विन को छोड़कर बाकी 6 गेंदबाजों ने टेस्ट सीरीज में एक बार ही 30 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच अश्विन के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए थे। पहले मैच में अश्विन ने 9 विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरे मैच में भी 8 विकेट लिए। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। अश्विन ने इस मैच में 7 विकेट लिए थे। अब चौथे टेस्ट में अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में भी 3 विकेट लिए। उन्होंने रूट को दूसरी पारी में आउट कर तीसरा विकेट लिया। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...