एबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस

स्पोर्ट्सएबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस

Date:


एबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व किक्रेटर एबी डिविलियर्स ने कोविड-19 महामारी और अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण इस साल बिग बैश लीग (बीबीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया है लेकिन वह भविष्य में ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका यह 36 वर्षीय खिलाड़ी अभी यूएई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है।

डिविलियर्स ने बयान में कहा कि जल्द ही मेरे बच्चे का जन्म होने वाला है। युवा परिवार और कोविड-19 के कारण यात्रा और परिस्थितियों को लेकर बनी अनिश्चितता को देखते हुए मैंने (बिग बैश लीग के) इस सत्र में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि ब्रिस्बेन हीट के साथ पिछला सीजन अच्छा रहा था और मैं भविष्य में क्लब की तरफ से खेलने के लिए तैयार हूं। टीम वैसा परिणाम हासिल नहीं कर पाई थी जैसी हमें उम्मीद थी और मुझे लगता है कि अभी कुछ अधूरा काम पूरा करना बाकी है। बिग बैश लीग तीन दिसंबर से शुरू होगा।

डिविलियर्स इस समय यूएई में हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में बिजी हैं जहां वो विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं। इस साल उन्होंने अब तक 11 मैच में 324 रन बनाए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...