Sex Racket: स्पा सेंटर में इस हालात दिखे युवक और युवती कि महिला पुलिस की शर्म से नीचे हो गई आंख

उत्तर प्रदेशSex Racket: स्पा सेंटर में इस हालात दिखे युवक और युवती कि...

Date:

अमरोहा। जिले के रोडवेज अड्डे के सामने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंड़ा फोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब और नोएडा की दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने जानकारी दी है कि पिछले कई दिनों  से रोडवेज अड्डे के सामने एलआईसी वाली गली में चौधरी गेस्ट हाउस में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर देर रात सीओ लाइन अभिषेक यादव ने में देहात थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के साथ मिलकर स्पा सेंटर पर छापा मारा। गेस्ट हाउस में बने केबिनों में आपत्तिजनक हालत में युवकों और युवतियों को देखकर महिला पुलिस की आंखे शर्म से नीचे झुक गईं। पुलिस ने मौके पर दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। 

Read also: Big Breaking News: राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या,लाशें देख सिहर उठे लोग

वेश्यावृत्ति में लिप्त एक पुरुष और युवती ने तो भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की तगड़ी घेराबंदी के कारण वे कामयाब नहीं हो सके। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान  बरामद हुआ है। गेस्ट हाउस के ऑफिस में दो लोगों को शराब पीते गिरफ्तार किया। 
एसपी के अनुसार मुख्य आरोपी अमीन चौधरी ने स्पा सेंटर के लिए फतेहपुर माजरा शहीद भगत सिंह नगर रोपड़ रूपनगर पंजाब निवासी महिला को किराये पर दिया हुआ था। जबकि हरियाणा कैथल क्षेत्र के शिव मंदिर डडवाना निवासी युवक यहां पर ग्राहकों को लेकर आता था। पकडे़ गए लोगों की तलाशी के दौरान कब्जे से 37600 रुपये, आधार कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कापी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पंजाब में रोपड़ रूपनगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर निवासी महिला, यूपी नोएडा निवासी महिला, अमरोहा के मोहल्ला कटरा निवासी महेंद्र, मोहल्ला चकली निवासी अजीम, मुल्लाना निवासी अमीन चौधरी और हरियाणा कैथल निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related