Big Breaking News: राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या,लाशें देख सिहर उठे लोग

नेशनलBig Breaking News: राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों की...

Date:

देहरादून। आज सोमवार सुबह राजधानी देहरादून में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या से पुलिस और प्रशसनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। पांच लोगों की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने भी मौका-ए-वारदात का मंजर देखा वो बुरी तरह से सन्न रह गया। घर के भीतर कमरे से रसोई तक खून बिखरा हुआ था। फर्श पर इधर-उधर पांच लाशे पड़ी हुईं थी। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्यारोपी की पहचान उप्र के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई। 

आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर में रहता था। आज सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सबूत जुटाने के साथ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बांदा उप्र निवासी है। हत्या की वजह क्या रही ये आरोपी से जानकारी ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटियां, माता और आरोपी की पत्नी भी शामिल है। 

Read also: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, घर की छत गिरने से तीन की मौत

हत्यारे ने सभी पांच लोगों की हत्या को चाकू से अंजाम दिया। उसने मा-पत्नी और बेटियों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पूरे घर में फैला खून हत्या के बर्बरता को बयां कर रहा था। एक बात किसी के गले से नहीं उतर रही है कि आरोपी ने खुद इतनी बर्बरता के साथ पांचों को कैसे मौत के घाट उतार दिया। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। बताया जाता है कि आरोपी महेश तिवारी कई साल से नागा घेर में रह रहा था। यहां के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी तो हमेशा पूजापाठ करता था। वह शांत रहता था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया ये सोचकर हैरान हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...