SC-ST-OBC का हक छीन मुसलमानों को देना चाहती है सपा: पीएम मोदी

उत्तर प्रदेशSC-ST-OBC का हक छीन मुसलमानों को देना चाहती है सपा: पीएम मोदी

Date:

प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के मिर्ज़ापुर में आयोजित एक चुनावी सभा में दावा किया कि NDA गठबंधन को 6 चरणों के चुनाव में है बहुमत से बहुत ज़्यादा समर्थन मिल चूका है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि देश ने 6 चरणों के मतदान में तीसरी बार एनडीए सरकार को पक्का कर दिया है। प्रधानमंत्री ने सवाल किया, भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? उन्होंने कहा कि इसका सीधा-सीधा कारण सरकार की नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी हैं। जब भी इनकी सरकार बनती है, ये लोग इसी आधार पर फैसला लेते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ​ही मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा। सपा ने कहा था, वो इसके लिए संविधान तक बदल देगी। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह SC-ST-OBC का हक छीनने पर तुले हुए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कानून व्यवस्था से छत्तीस का आंकड़ा है। पहले जो आतंकी पकड़े जाते थे उनको सपा वाले छोड़ देते थे और इसमें आनाकानी करने वाले पुलिस अफसर को सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related