Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Politics: सपा—रालोद मिलकर लड़ेगे उपचुनाव,खतौली रालोद के खाते में

UP Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव सपा व राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ेंगे। इसकी घोषणा सपा और रालोद ने अलग—अलग की है। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। जबकि खतौली विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

इन तीनों सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। जबकि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सपा-रालोद यूपी विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़े थे। हालांकि, प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आने में कामयाब रही थी लेकिन इस गठबंधन को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

बात खतौली विधानसभा सीट की करें तो भाजपा और रालोद—सपा गठबंधन प्रत्याशी के बीच जीत—हार का फासला लगभग 8 हजार वोटों का था। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था। खतौली से भाजपा के विक्रम सैनी चुनाव जीते थे। लेकिन भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अदालत ने कवाल कांड का दोषी पाया। जिसके बाद विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रदद कर दी गई। जिसके बाद खतौली विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव होगा।

खतौली विधानसभा सीट जीतने के लिए जहां भाजपा फिर से अपना पूरा दमखम लगाएगी। वहीं रालोद भी इस सीट को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। रालोद की कोशिश होगी कि जिस वोटों के अंतर से उसके प्रत्याशी की हार हुई थी इस उपचुनाव में वोट के उस अंतर को पाट दिया जाए। भाजपा और रालोद दोनों दलों में टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। वहीं खतौली​ विधानसभा उपचुनाव में टिकट के दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली की दौड़ शुरू कर दी है।

Exit mobile version