हनीमून पीरियड ओवर: संगरूर लोकसभा सीट पर SAD ने AAP को दिया झटका

पॉलिटिक्सहनीमून पीरियड ओवर: संगरूर लोकसभा सीट पर SAD ने AAP को दिया...

Date:

आम आदमी पार्टी ने सोचा नहीं होगा कि पंजाब में उसके हनीमून पीरियड इतनी जल्दी ख़त्म हो जायेगा। अभी दिन ही कितने हुए हैं उसे पंजाब में आये हुए और क्या धूम धड़ाके के साथ आयी थी कि पूरे विपक्ष का सफाया कर दिया था दिल्ली की तरह. पंजाब की जीत से उत्साहित होकर ही हिमाचल प्रदेश और गुजरात में झंडे गाड़ने की तैयारी चल रही थी मगर संगरूर की हार एक सेटबैक की तरह सामने आ गयी. सेटबैक इस लिए कि इस सीट पर मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कब्ज़ा था, तो यहाँ से हार का एक मतलब तो मुख्यमंत्री की हार से जुड़ गया है. 

Read also: UP Azamgarh Bypoll Result: रामपुर के बाद आज़मगढ़ पर भी भाजपा का कब्ज़ा, निरहुआ जीते

जानकारी के मुताबिक संगरूर सीट से AAP उम्मीदवार गुरमेल सिंह को शिकस्त मिली, उन्हें शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान से 8101 वोटों से हराया. दिलचस्प बात यह रही कि विधानसभा चुनावों में जिस मुस्लिम समाज ने आम आदमी पार्टी का जमकर साथ दिया, इसकी इस हार की वजह भी वहीँ समुदाय बना. जानकारी के मुताबिक सिमरनजीत सिंह मान को मुस्लिम बहुल क्षेत्र मलेरकोटला में 30 से भी ज़्यादा वोट मिले जो AAP की हार का कारन और शिरोमणि अकाली दल की जीत का सबब बने. वोटरों का इतनी जल्दी मोह भंग होगा AAP ने शायद सोचा भी नहीं होगा। 

बता दें कि मलेरकोटला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 22,402 वोट मिले जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 13,130 और बीजेपी के केवल सिंह को 5,412 वोट मिले. चूँकि यह मुख्यमंत्री मान की सीट थी इसलिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव में अपनी सारी शक्ति झुंड दी थी, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर आप के का हर छोटा बड़ा नेता संगरूर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related