सपा का मेनीफेस्टो: जानिए किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार बनने के बाद अखिलेश का होगा जोर

विधानसभा चुनावसपा का मेनीफेस्टो: जानिए किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार बनने के बाद...

Date:


सपा का मेनीफेस्टो: जानिए किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार बनने के बाद अखिलेश का होगा जोर

लखनऊ। Samajwadi Party Election Manifesto – भाजपा के बाद सपा ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें से एक-एक कार अखिलेश ने पहले ही जारी दिया था। लेकिन, आधिकारिक रूप से मंगलवार को इसको जारी किया गया।

सपा का मेनीफेस्टो: जानिए किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार बनने के बाद अखिलेश का होगा जोर

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि 2012 में सपा के घोषणापत्र को सरकार बनने के बाद हमने लागू किया था। उसके लिये हर विभाग से कैसे पूरा किया जाए, उसको लागू किया गया था। 12 से 17 के बीच कई ऐसे काम किये जो घोषणापत्र में नहीं था। आने वाले समय मे यूपी को तरक्की पर ले जाने के लिए घोषणापत्र बनाया है। अटूट वादे, सत्य वचन के रूप में इसको प्रस्तुत किया है।

Read also: भाजपा का मौसम खराब, इसे सही नहीं होने देंगे: अखिलेश

सपा का मेनीफेस्टो: जानिए किन प्रमुख बिंदुओं पर सरकार बनने के बाद अखिलेश का होगा जोर

प्रमुख बिंदु

  • यूपी के किसानों को सभी फसलों की एमएसपी, गन्ना किसानों का भुगतान15 दिन में
  • 2025 तक सभी किसानों को कर्जमुक्त करेंगे
  • लघु सीमांत 2 एकड़ से कम जमीन को मुफ्त खाद
  • मुफ्त बिजली, व्याज मुक्त लोन दिए जाएंगे
  • शाहिद किसानों को 25 लाख की मदद
  • 2 सिलेंडर फ्री, गरीबी रेखा वालों
  • 2 पहिया वाहन चालकों, व ऑटो चालकों को पेट्रोल व सीएनजी
  • 22 लाख को रोजगार
  • महिलाओं को 33% नौकरियों में आरक्षण
  • 1090 को मजबूत, ईमेल व्हाट्सएप के जरिये एफआईआर की सुविधा
  • लड़कियों की शिक्षा पीजी तक फ्री
  • समाजवादी पेंशन फिर शुरू करेंगे
  • समाजवादी कैंटीन और रेस्टोरेंट
  • कारीगरों को पेंशन श्रेणी निर्धारित
  • सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन हर गांव कस्बे में
  • सभी थानों को भ्रष्टाचार मुक्त
  • प्राथमिक शिक्षा के मॉडल स्कूल
  • 12वी पास को लेपटॉप
  • कैशलेस स्वास्थ सर्विस
  • msme के बैंक स्थापित, बिना गारंटी लोन देंगे
  • फ्लैटरेट बिजली की आपूर्ति
  • कारीगर बाजार की स्थापना
  • सिंगल रूफ क्लियरेंस सिस्टम, ईऑफिस की स्थापना
  • 300 यूनिट बिजली फ्री
  • क्लीन ड्रिंकिंग वाटर मिशन
  • फ्री वाईफाई जोन गांव और शहरों में
  • वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी बनाएंगे
  • पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, 2005 से पूर्व की व्यवस्था लागू करेंगे
  • कृषि और ग्रामीण विकास के लिए प्राथमिकता से करेंगे, 1 लाख करोड़ रुपये देंगे
  • किसान बाजार नेटवर्क बनाएंगे, 10 किमी के अंदर होगा
  • फ़ूड क्लस्टर, स्मार्ट विलेज क्लस्टर
  • सिंचाई व्यवस्था 100% विस्तार करेंगे
  • कामधेनु योजना फिर शुरू करेंगे
  • कृषि स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे
  • युवा और रोजगार को प्राथमिकता
  • अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान देंगे
  • बालिका शिक्षा पर ध्यान
  • 2027 तक 100% साक्षर राज्य बनाएंगे
  • कौशल विकास से 5 लाख युवाओ को हर साल जोड़ेंगे
  • 1 करोड़ रोजगार पांच साल में करेंगे
  • सभी जिला अस्पतालों को उच्चीकरण करेंगे
  • 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
  • नर्सिंग-फार्मेसिस्ट ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे
  • phc-chc पर टेलीमेडिसिन सेवाएं
  • एम्बुलेंस सेवाओं को दुरुस्त करेंगे
  • अंत्योदय योजना शुरू करेंगे
  • कॉल सेंटर और वृद्धाश्रम बनाएंगे
  • लैपटॉप वितरण को लड़कियों को 50% प्रतिनिधित्व देंगे
  • महिला शिक्षिकाओं की पोस्टिंग के लिए विकल्प देंगे
  • पुलिस बल में महिलाओं के लिए स्पेशल वेकैंसी, अलग विंग बनाएंगे
  • 15 हजार रुपये बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्रसव के समय देंगे
  • समाजवादी सरकार नौकरियों और आरक्षण की सुरक्षा करेगी
  • राज्य के सभी पुलिस थानों में सेवाओं को अपग्रेड करेंगे
  • पुलिस को सप्ताह में एक अवकाश
  • 112 की गाड़ियां बढ़ाएंगे
  • पुलिस के नए भवन बनाएंगे
  • सीएम जनसुरक्षा सेल बनाएंगे
  • एक्सप्रेस वे का नेटवर्क बनाएंगे, हर कोने को लखनऊ से जोड़ेंगे, 5 घण्टे से ज्यादा वक्त ना लगे आने में कहीं से भी
  • ग्रामीण औद्योगिक हब बनाएंगे
  • किफायती आवास सबको देंगे
  • व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन करेंगे
  • युवा अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक सहायता
  • मीडिया पालिसी लाएंगे, सुविधा केंद्र बनाएंगे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...