Site icon Buziness Bytes Hindi

T20 World Cup: टी-20 में अब तक 5 टीम उलटफेर की शिकार, टूर्नामेंट में चोकर साबित हुई दक्षिण अफ्रीका

SA vs NED

नई दिल्ली। टी-20 में अब तक 5 टीम उलटफेर की शिकार हुई है। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका चोकर साबित हुई है। नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर रविवार को किया। उसने टूर्नामेंट में मजबूत दक्षिण अफ्रीका को एडिलेड में हराकर उसको मुकाबले से बाहर कर दिया। अफ्रीकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मैच में जीत हासिल करनी थी। दक्षिण अफ्रीका के चार मैच में पांच अंक थे। वह अगर यह मैच जीत लेता तो अंतिम-4 में पहुंचता, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर अफ्रीकी खिलाड़ियों का साथ नहीं दिया। इस टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होने वाली ये पांचवीं टीम बनी।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। अफ्रीकी टीम के 159 रन का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन वह 20 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 145 रन बना सकी। शुरुआती मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले उसके खिलाड़ी इस मैच में फेल हो गए। अफ्रीकी टीम बड़े टूर्नामेंट के दबाव को एक बार फिर नहीं झेल पाई और वो ‘चोकर्स’ साबित हो गयी।

अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन बनाये। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

अफ्रीका टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट भी घटकर +0.864 हो गया। अफ्रीकी टीम के बाहर होने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को हुआ। दोनों के लिए अब सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले अगले मैच के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी +1.117 है। पाक के चार मैच में चार अंक हैं। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द होता है तो वह पांच अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढेगा।

Exit mobile version