आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद

बॉलीवुडआंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद

Date:


आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद

नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद के परोपकारी काम जारी हैं, कोरोना महामारी में लोगों की काफी सहायता कर रहे हैंl देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अब उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया हैl इस बात की जानकारी सोनू सूद ने ट्वीट के ज़रिये दी.

सोनू सूद आंध्र प्रदेश कुरनूल और नेल्लोर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले हैंl उन्होंने बताया कि वह कुरनूल गवर्नमेंट हॉस्पिटल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सेटअप करने वाले हैंl

इस बारे में बताते हुए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एस. राम सुंदर रेड्डी ने कहा, ‘हम सोनू सूद के आभारी हैं कि वह मानवीय आधार पर 150 से 200 कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन प्लांट अरेंज कर रहे हैंl इसके चलते इन मरीजों का इलाज हो पाएगाl’ इसपर सोनू सूद ने कहा है, ‘भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की आवश्यकता है खासकर के गांव वाले क्षेत्रों मेंl मुझे लगता है यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना से लड़ने में लोगों की सहायता करेगाl

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...