Sona Chandi Rate Today UP: सोने के दाम में गिरावट का दौर जारी,चांदी में आज उछाल

उत्तर प्रदेशSona Chandi Rate Today UP: सोने के दाम में गिरावट का दौर...

Date:

मेरठ। मेरठ सराफा बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी की कीमतों में बदलाव आया। आज सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। वहीं चांदी के दाम में उछाल आया। आज सोने के दाम में 70 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई और यह 52 हजार से नीचे तक पहुंच गया। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 51,990 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं बात चांदी की करें तो आज चांदी की कीमत में 470 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई है। जिसके बाद चांदी के दाम आज 63,040 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए। इससे पहले एक जून को भी सोने के दाम में 60 रुपये की कमी आई थी। यानी 24 कैरेट सोना 60 रुपये तक सस्ता हुआ था।

Read also: Meerut Weather Update News: पारा एक बार फिर 40 के पार,अब भीषण गर्मी के आसार

जिसके बाद सोने का दाम एक जुलाई को 52,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत एक जून को 780 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुूई थी। जो कि इसके बाद 62,570 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंची थी। आज फिर दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बदलाव हुआ। जिसके बाद इनके दाम आज मेरठ सराफा बाजार में बदल गए है। हालांकि इस समय शादी ब्याह का सीजन होने के कारण बाजार में सोने चांदी की ज्वेलरी की मांग लगातार बनी हुई है। इसके चलते सराफा बाजार कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मई माह में सोना 54 हजार के स्तर को पार का चुका है। लेकिन उसके बाद से लगातार सोने के दाम में कमी बनी हुई है। एक महीने में लगातार सोने के दाम में 14 बार कमी आई। जिसके बाद इसकी कीमत में 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी कम हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related