हाथरस। जनपद में एक कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा उस वक्त सामने आया है। जब 9 महीने कोख में रखकर जन्म देने वाली इस मां ने अपने बेटे को शराब पीने के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया। माँ का इनकार करना इस कलयुगी बेटे को नागवार गुजरा। जिसके बाद शराबी बेटे ने मां का बड़ी बेरहमी के साथ ईटों से कुचलते कत्ल कर डाला। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कातिल बेटा अपनी मां के जिस्म पर बैठकर उसके सिर पर ईटों से वार करते हुए मौत की नींद सुला चुका था। जिसके बाद कातिल बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Read also: कमर में तमंचा लगाकर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुँची युवती, अचानक पड़ी पुलिस की नजर तो दी अजब सफाई
घटना जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ इलाके के गांव अगराना की है। अगराना निवासी 70 वर्षीय मृतक महिला सूरजमुखी के तीन बेटे हैं। जबकि उसका पति जगवीर सिंह बहुत पहले सन्यासी हो चुके हैं। हालांकि उसके तीनों बेटे मयंक, लोकेश व ललित पानीपत में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। तीनों ही बेटों के पत्नी व बच्चे भी पानीपत में ही रहते हैं।
इस दौरान मृतक महिला सूरजमुखी का सबसे बड़ा बेटा मयंक दो महीने पहले ही अपने गांव पहुंचा था। बेटा मयंक शराब पीने का आदी था। घटना देर रात की हैं। जब शराब के नशे में चूर शराबी बेटा अपनी मां सूरजमुखी के पास शराब पीने के लिए रुपए मांगने पहुंचा था। इस दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने रुपए देने से इनकार कर दिया।
मां द्वारा शराब पीने के लिए रुपए देने से किए गए इंकार के बाद अपनी मां से गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। जिसके बाद रात को उसने अपनी मां के सिर और छाती पर ईटों से कई प्रहार करते हुए बेरहमी के साथ हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां का कत्ल करने वाले हत्यारे बेटे मयंक को पकड़ लिया।

