गूगल के प्ले स्टोर से हटे कुछ पर्सनल लोन ऐप्स

बिज़नेसगूगल के प्ले स्टोर से हटे कुछ पर्सनल लोन ऐप्स

Date:


गूगल के प्ले स्टोर से हटे कुछ पर्सनल लोन ऐप्स

गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप को रिव्यू किया है जिन्हें लेकर यूजर्स और सरकारी एजेंसियों को शिकायतें थीं. जिन ऐप्स को यूजर सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए पाया गया, उन्हें तुरंत प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. गूगल ने बाकी पहचान में आए ऐप्स के डेवलपर्स को भी कहा है कि वे उपयुक्त कानूनों और रेगुलेशन का पालन करें, जिसमें असफल रहने पर उन ऐप्स को भी हटा दिया जाएगा.

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि गूगल के प्रोडक्ट्स उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं. उनकी वैश्विक प्रोडक्ट पॉलिसी को इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन और लागू किया जाता है और वे हमेशा यूजर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने कामों को बेहतर करने की ओर काम करते हैं. गूगल ने हटाए गए ऐप्स के नामों का खुलासा नहीं किया है.

ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि कंपनी ने भारत में सैकड़ों पर्सनल लोन ऐप्स को रिव्यू किया है, जो यूजर्स और सरकारी एजेंसियों द्वारा सब्मिट शिकायतों पर आधारित है. जिन ऐप्स को उसकी सुरक्षा पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए पाया गया, उन्हें तुरंत स्टोर से हटा लिया गया और उन्होंने बाकी बचे चिन्हित ऐप्स के डेवलपर्स को यह दिखाने के लिए कहा है कि वे उपयुक्त कानूनों और नियमों का पालन करते हैं. पोस्ट के मुताबिक, जो ऐप्स यह करने में असफल रहेंगे, उन्हें आगे बिना किसी नोटिस के हटा दिया जाएगा. और इसके साथ गूगल कानून लागू करने वाली एजेंसियों को उनके मामले की पड़ताल में मदद करना जारी रखेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...