Soda Side Effects: यहां जाने सोडा के सेवन से होने वाले नुकसान!

लाइफस्टाइलSoda Side Effects: यहां जाने सोडा के सेवन से होने वाले नुकसान!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Soda Side Effects – काफी लोगो को सोडे का सेवन करना अच्छा लगता है, कई तो इसका रोजाना सेवन करते है। लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते है, अगर नहीं तो इस लेख को पूरा पढ़े। बता दे, सोडा का सेवन कभी-कभी बेहद सीमित मात्रा में किया जा सकता है। लेकिन हर दिन सोडा पीने की आदत न बनाएं। 

अस्थमा

अस्थमा की समस्या है तो सोडा का सेवन न करे, ये  प्रिजर्वेटिव सोडियम बेंजोएट, अस्थमा और एक्जिमा सहित एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकता है। जो की आपको काफी नुकसान दे सकता है। 

हड्डियां

नियमित रूप से सोडा का सेवन हड्डियों पर विपरीत असर डालता है, इसमें पाया जाने वाला फॉस्फोरिक एसिड शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है। बस फिर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

Read also: Facial Hair Removal At Home: ये उबटन है कमाल का, कम करेगा चेहरे के अनचाहे बाल!

कैंसर

सोडा में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है, जो  मोटापे का कारण बन सकता है और साथ ही इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन अच्छा नहीं होता। 

दिल की बीमारी 

सोडा का सेवन आपको हृदय रोग और इससे संबंधित समस्या के जोखिम बढ़ा सकता है। अध्ययन में भी पाया गया कि इसका रोजाना सेवन दिल का दौरा पड़ने या मरने का 20 प्रतिशत अधिक जोखिम बड़ा सकता है। साथ ही महिलाएं भी इसका रोजाना सेवन न करे। 

वैस्कुलर हेल्थ

सोडा का सेवन उच्च रक्तचाप से जुड़ा होता है, ये स्ट्रोक आदि के खतरे को बढ़ाता है। अगर आपको स्ट्रोक का खतरा है तो सोडा से परहेज करे। ये ही आपके लिए बेहतर होगा। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related