तो अगले हफ्ते में अनलाॅक हो जायेगा मेरठ…

मेरठ रीजनतो अगले हफ्ते में अनलाॅक हो जायेगा मेरठ…

Date:


तो अगले हफ्ते में अनलाॅक हो जायेगा मेरठ…

कोरोना संक्रमण के साथ घटने लगे हैं एक्टिव केस
जल्द ही 600 से कम एक्टिव केस होने की संभावना

मेरठ। घटते संक्रमण के साथ मेरठ में एक्टिव केसों की संख्या भी कम होती जा रही है। हालांकि एक्टिव केसों के मामले में मेरठ अभी यूपी के सभी जिलों में सबसे आगे है। मेरठ मेें अब भी 1452 एक्टिव केस हैं। लेकिन हालिया दिनों में कोरोना संक्रमण मेें आई गिरावट के कारण संभावना इस बात ही है कि अगले सप्ताह तक जिले में एक्टिव केस 600 से कम हो जायेंगे। इसके बाद मेरठ को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल जायेगी।

उत्तर प्रदेश में कोरोेना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ एक्टिव केस कम होते जा रहे हैं। प्रदेेश सरकार के मानकों के अनुसार 67 जिलों में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो जाने पर कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। अब मेरठ में 1,452, सहारनपुर में 1,399, लखनऊ में 1,334, मुजफरनगर में 1,213, वाराणसी में 1,159, गोरखपुर में 880, गाजियाबाद में 677 और गौतमबुद्धनगर 665 कोरोना एक्टिव केस होने के कारण फिलहाल इन्हें कोई छूट नहीं दी गयी है।

वहीं मेरठ के आसपास के जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलने के बाद जनपदवासी भी अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं व्यापारियों की भी मांग है कि पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलने से पहले उन्हें आंशिक राहत अवश्य दी जाये। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों में रखा माल खराब होता जा रहा है। उनके सिर पर कर्जा बढ़ रहा है और आमदनी का जरिया बंद हो चुुका है। ऐसे में उन्हें भी आंशिक राहत देकर माल बेचने की अनुमति दी जाये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related