लगातार आठवें महीने जीएसटी कलेक्शन 1लाख करोड़ रुपये के ऊपर

बिज़नेसलगातार आठवें महीने जीएसटी कलेक्शन 1लाख करोड़ रुपये के ऊपर

Date:


लगातार आठवें महीने जीएसटी कलेक्शन 1लाख करोड़ रुपये के ऊपर

नई दिल्ली: सरकार का मई का जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा. यह लगातार आठवां महीना है, जब जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. हालांकि, मई महीने का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2021 के 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से कम रहा है. वैसे मई, 2021 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने की तुलना में 65 फीसदी अधिक है. मई, 2020 में जीएसटी कलेक्शन 62,009 करोड़ रुपये रहा था.

पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं, इससे जीएसटी संग्रह में भी गिरावट आई थी. हालांकि, मई महीने का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2021 के 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से कम रहा है.

वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, मई में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,02,709 करोड़ रुपये रहा. इसमें सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 17,592 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) का हिस्सा 22,653 करोड़ रुपये और इंटिग्रेटेड जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 53,199 करोड़ रुपये रहा. इसमें 26,002 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए जबकि उपकर का हिस्सा 9,265 करोड़ रुपये रहा. उपकर में 868 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...