अमेठी में हार की तरफ बढ़ रही हैं स्मृति ईरानी

Uncategorizedअमेठी में हार की तरफ बढ़ रही हैं स्मृति ईरानी

Date:

अमेठी लोकसभा यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां से एक बार फिर भाजपा की स्मृति ईरानी मैदान में हैं। अभी तक की मतगणना में वह पीछे चल रही हैं। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 32 हजार वोटों से आगे हैं। 2019 के चुनाव में स्मृति ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था। इस बार राहुल अमेठी की जगह रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने अमेठी जीतने की जिम्मेदारी गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को दी है।

अमेठी में 20 मई को मतदान हुआ था। इस बार 54.34% वोटिंग हुई। अब बारी नतीजों की है। खुद प्रियंका गांधी ने यहां किशोरी लाल के लिए जमकर प्रचार किया था। राहुल और अखिलेश की संयुक्त रैली भी हुई थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेठी की जनता आखिर किसे अपना सांसद चुनती है…

आपको बता दें कि राहुल गांधी साल 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. वहीँ 2019 के चुनाव में उन्हें यहां से स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीँ पड़ोस की रायबरेली सीट से राहुल गाँधी बढ़त बनाये हुए हैं , राहुल गाँधी वायनाड से भी जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related