कमर पर जमी चर्बी को इन 3 एक्सरसाइजेस से करे कम!!

लाइफस्टाइलकमर पर जमी चर्बी को इन 3 एक्सरसाइजेस से करे कम!!

Date:


कमर पर जमी चर्बी को इन 3 एक्सरसाइजेस से करे कम!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Slim Waist Exercises – कमर पर जमी चर्बी बहुत मुश्किलों से जाती है, लोग इसे कम करने के लिए खूब मेहनत करते है। लेकिन फिर भी ये जिद्दी फैट कम नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 3 एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे, जिसे करने से कम समय में फैट को कम किया जा सके। 

इन एक्सरसाइजेस के रोजाना अभ्यास से आपकी कमर पर जमी चर्बी कम हो जाएगी। चलिए जानते है –

Read also: अगर आपका खाना पेट में ठीक तरीके से नहीं पचता है, तो दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

पहली एक्सरसाइज़ –

इस एक्सरसाइज़ में आप  दोनों हाथ की हथेलियों को चेस्ट के पास टिका लें और पैरों के बीच गैप बना लें। अब दाहिनी ओर मुडें साथ ही हाथ भी दाहिनी ओर जाएंगे। ऐसे करते समय आप बाएं पैर के पंजों को देखने का प्रयास करें।  कुछ सेकेंड रुक पोजीशन चेंज करें। बस यही काम आपको कम से कम 10 बार करना है। 

कमर पर जमी चर्बी को इन 3 एक्सरसाइजेस से करे कम!!

दूसरी एक्सरसाइज –

दूसरी एक्सरसाइज में आपको  हाथ को बाएं कंधे पर रख  हाथों को जितना पीछे ले जा सकते हैं ले जाने का प्रयास करना है। ध्यान दे, ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन प्रयास जारी रखें। अब बाएं हाथ को दाहिने कंधे पर रख दाहिने हाथ को पीछे ले जाएं। बस ये आपको 10 बार करना है। 

Read also: कैसे कम करें अपने शरीर की चर्बी को

तीसरी एक्सरसाइज –

तीसरी एक्सरसाइज में आपको बाएं हाथ को कमर पर रखते हुए बाईं ओर झुकना है, जब ऐसा करे तो दाएं हाथ को सिर के ऊपर से लाते हुए बाईं ओर ले जाना है। आप अपने हिसाब से झुक सकते हैं और यही प्रक्रिया दाएं ओर करें। इसको भी आप 10 बार करे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related