आलू में प्रोटीन और खनिज पाए जाते हैं, जो की सेहत के लिए उपयोगी है। आलू जितना सेहत को फायदा देता है उतना ही स्किन के लिए भी अच्छा होता है | आलू का इस्तेमाल उसका रस निकालकर या उसका गूदा निकालकर किया जा सकता है | आप आलू के रस में अलग अलग चीजों को मिलकर लगा सकते है , ऐसा करने से डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और टैनिंग की परेशानी से निजात मिल सकता है |
आलू और हल्दी के फेसपैक का इस्तेमाल करे, इस पैक को बनाने के लिए आधे आलू को कद्दूकस कर लें और फिर चुटकी भर हल्दी मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक रखे फिर साफ पानी से धो ले | इस पैक के इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों से निजात मिलेगा |
Read also; Skin care tips: जाने सदाबहार के फूलों से कैसे पाएं एवरग्रीन खूबसूरती
एक उबला आलू ले और छील कर उसमे एक चम्मच मलाई और शहद डालकर मिक्स करें, इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं | 15-20 मिनट बाद चेहरा धो ले, इस पैक को इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है |
चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो उबले हुए आलू को गूथ लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे से गर्दन तक लगाएं। आपको इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना होगा, ऐसा करने से मुहांसों से निजात मिलेगा |
Read also; Skin Care Tips: पिंपल्स के निशान को हटाना चाहते है तो ये रहे घरेलू नुस्खे

