पिंपल्स त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसकी वजह से चेहरे पर सफेद या लाल दाग दिखाई देते है | तो अगर आप इससे परेशान हैं तो ये नुस्खे आजमा सकते हैं। ये नुस्खे आजमाकर आप दाग रहित चमकता-दमकता चेहरा मिल जायेगा |
रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जैल चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें, पिंपल्स के निशान गायब हो जाएंगे।
आप गुलाब जल और चार बूंदें नींबू के रस को मिलकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये काम आपको हफ्ते में दो बार करना है |
Read also: Skin care tips: जाने सदाबहार के फूलों से कैसे पाएं एवरग्रीन खूबसूरती
आप पिंपल्स के निशानों से मुक्ति पाने के लिए मेथी के पत्तों का चेहरे पर लगाएं, ये आपको हफ्ते में दो बार करना है |
संतरे के छिलके का पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट बनाये और फिर चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये काम भी आपको हफ्ते में दो बार करना है |
रोजाना कच्चे आलू का रस पिंपल्स के निशानों पर लगाएं फिर आधे घंटे बाद धो लें। ये भी बेहद कारगर नुसखा है |
आटे में थोड़ा सा दूध और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें | थोड़े ही दिनों बाद निशान मिट जाएंगे।
Read also: वजन कम करने से लेकर त्वचा संबंधी परेशानियां को करता है ABC जूस दूर, जाने इसके फायदे
चावल के आटे में नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलकर चेहरे पर लगाएं फिर 10 मिनट बाद पानी से धो लें। ये पैक हफ्ते में दो बार लगाना है |

