गाजा पर इजरायली हमलों में छह संयुक्त राष्ट्र राहत कर्मियों की मौत

इंटरनेशनलगाजा पर इजरायली हमलों में छह संयुक्त राष्ट्र राहत कर्मियों की मौत

Date:

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी, जिसे UNRWA के नाम से जाना जाता है, के छह कर्मचारी मारे गए।

गुटेरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बुधवार को इजरायली हवाई हमलों में लगभग 12,000 लोगों के आश्रय-स्थल में तब्दील एक स्कूल पर हमला किया गया और मारे गए लोगों में UNRWA के छह कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “गाजा में जो हो रहा है, वह अस्वीकार्य है।” यहाँ अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के इन नाटकीय उल्लंघनों को अब रोकने की जरूरत है।

एक समाचार एजेंसी ने फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले जानकारी दी कि बुधवार की रात को मध्य गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों को पनाह देने वाले यूनाइटेड नेशंस द्वारा संचालित एक स्कूल पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 6 रहत कर्मियों के अलावा 18 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि एक इजरायली युद्धक विमान ने अल-नुसेरत शरणार्थी शिविर में आश्रय-स्थल पर कम से कम एक मिसाइल दागी। हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि पीड़ितों में सहायता कर्मी भी शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related