छह प्रौद्योगिकी नवाचार प्लेटफार्मों का उद्घाटन

बिज़नेसछह प्रौद्योगिकी नवाचार प्लेटफार्मों का उद्घाटन

Date:


छह प्रौद्योगिकी नवाचार प्लेटफार्मों का उद्घाटन

नयी दिल्ली: केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को छह प्रौद्योगिकी नवाचार प्लेटफार्मों का उद्घाटन किया जो भारत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

श्री जावड़ेकर ने एक ऑनलाइन समारोह में कहा कि ‘हाई-एंड टेक्नोलॉजी’ में नवाचार से देश के लिए धन अर्जित किया जा सकता है। देश में स्थानीय जरुरतों के अनुसार नवाचार किया जाना चाहिए और देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये प्लेटफार्म ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘स्वतंत्रता के 75 वर्ष’ के उत्सव के दौरान राष्ट्र को उपहार हैं और यह देश के सभी तकनीकी संसाधनों और संबंधित उद्योगों को एक स्थान पर लाने और पहचान के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छह प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों को आईआईटी मद्रास, सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (सीएमटीआई), इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी), ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), भेल और एचएमटी के आईआईएससी बैंगलोर के सहयोग से विकसित किया गया है। ये प्लेटफॉर्म देश में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...