बहराइच सड़क हादसे में वैन सवार छह श्रद्धालुओं की मौत,10 घायल

उत्तर प्रदेशबहराइच सड़क हादसे में वैन सवार छह श्रद्धालुओं की मौत,10 घायल

Date:


बहराइच सड़क हादसे में वैन सवार छह श्रद्धालुओं की मौत,10 घायल

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले प्रयागपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में वैन सवार छह जायरीनों की मृत्यु हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे । उन्होंने बताया कि जियारत के बाद रविवार रात करीब 12 बजे वैन सवार लोग वापस लखीमपुर लौट रहे थे।

ट्रक-वैन में हुई भीषण टक्कर
उन्होंने बताया कि प्रयागपुर इलाके में गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी ,जिससे वह पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो हुई है जबकि दस लोग घायल हो गये। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है,जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...