Situation Worsened in UP: यूपी में जुमे की नमाज के बाद बिगड़े हालात,10 जिलों में हिंसा,पत्थरबाजी और देसी बम चले

उत्तर प्रदेशSituation Worsened in UP: यूपी में जुमे की नमाज के बाद बिगड़े...

Date:

लखनऊ: आज जुमे की नमाज के बाद जब सब कुछ शांत था तो अचानक से प्रदेश के 10 जिलों में धीरे—धीरे हिंसा भड़क उठी। इसके बाद पत्थरबाजी और देसी बम से पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों पर हमला किया गया। प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी हुई तो कहीं पर हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में स्थिति विस्फोटक है। प्रयागराज में पुलिस पर उपद्रवियों ने पत्थर व देसी बम से हमला किया। प्रदेश के सीएम योगी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है। हालांकि पूरे प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया था। पुलिस के साथ खुफिया विभाग प्रदर्शनों को रोकने के प्रयास में था। लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों पर प्रदर्शन शुरू हुए तो फिर होते ही चले गए। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हिंसा को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्ता किया जाएगा। आरोपियों की पहचान की कोशिश हो रही है।

Read also: ओवैसी पर FIR, भड़काऊ बयान का आरोप

वहीं सहारनपुर में भी ​हिंसा हुई जिसमें 21 लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। देवंबद में 21 लोगों की पुलिस ने गिरफ्तार की है। अलीगढ़ में पैगंबर पर की टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आज बाजार बंद रहे। जबकि शहर मुफ्ती ने पत्र जारी करके बंद के आह्वान की अपील को नकारा था। मुरादाबाद में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किए और पथराव किया। जिससे माहौल काफी गरमा गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पथराव की घटनाओं को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर व पुलिस मुख्यालय प्रदेश की हर स्थिति पर नजर रखें हैं। प्रयागराज के अटाला में प्रदर्शनकारियों ने आरएएफ गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। डीएम ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। हालात काबू पाने को लाठीचार्ज किया गया। अटाला रोड से बवालियों को खदेड़े जाने के बाद वो नुरुल्लाह रोड इलाके में पहुंच गए। फिलहाल नुरुल्लाह रोड पर बुड्ढा ताजिया मस्जिद के पास काफी संख्या में उपद्रवी हैं। नुरुल्लाह रोड पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और आरएएफ ने रबर बुलेट का प्रयोग किया है। हालात पर काबू पाने को प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...