हाथरस मामले में SIT को मिला 10 दिन का और समय

उत्तर प्रदेशहाथरस मामले में SIT को मिला 10 दिन का और समय

Date:


हाथरस मामले में SIT को मिला 10 दिन का और समय

लखनऊ: हाथरस मामले की जांच कर रही एसआईटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 10 दिन का और समय दिया गया है । इससे पहले 30 सितंबर को गठित एसआईटी को सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया था।

अपर मुख्य सचिव गृह ने दी जानकारी
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को बताया कि एसआईटी को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 दिन का और समय दिया गया है। अतिरिक्त समय दिए जाने की वजह के बारे में पूछने पर अवस्थी ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है।

आज सौंपनी थी रिपोर्ट
गौरतलब है कि हाथरस में एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी मौत के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने पिछली 30 सितंबर को एसआईटी का गठन किया था। उस वक्त उसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। यह अवधि आज समाप्त हो रही है। हाथरस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां खासी तेज हैं। इस मुद्दे को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है। राज्य सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की भी सिफारिश की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...