बिहार में बापू का भजन गाना लोक गायिका को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफ़ी

नेशनलबिहार में बापू का भजन गाना लोक गायिका को पड़ा भारी, मांगनी...

Date:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान गाना भोजपुरी सिंगर देवी को भारी पद गया यहाँ तक कि इस भजन को गाने के लिए उन्हें कार्यक्रम में मौजूद उन लोगों से माफ़ी भी मांगनी पड़ी जो बापू के इस भजन के शुरू होते ही जयश्री राम के नारे लगाने लगे थे.

दरअसल ये पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भोजपुरी सिंगर देवी आमंत्रित थीं. गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया था. इसी दौरान बिहार की रहने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका देवी ने बापू के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी. लोक गायिका ने जैसे ही इस महात्मा गाँधी के इस भजन को गाना शुरू किया वैसे ही हंगामा होने लगा.

भजन शुरू होते ही सामने बैठे दर्शक हूटिंग करने लगे और ज़ोर ज़ोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाना शुरू कर दिए. हंगामा बढ़ता देख लोक गायिका ने सबको शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह भारतीय संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम की बात को लेकर चलती हैं और यही हमारी संस्कृति है लेकिन लोगों का हंगामा बंद नहीं हुआ और उन्होंने भोजपुरी गायिका को बापू का ये भजन गाने नहीं दिया।

लोक गायिका देवी ने बाद में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के छठ के गीत को गाकर वहां से रुखसत ले ली. बाद में सिंगर देवी ने कहा कि इस भजन पर हंगामा उन्हें हैरान करने वाला था. उन्हें तब और ज़्यादा हैरानी हुई जब मंच पर बैठे भाजपा के कई नेता पूरे हंगामे के दौरान खामोश रहे, इसलिए बाद में उन्होंने लोगों से माफ़ी मांगकर मामले को ख़त्म किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...