सिंगर श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुडसिंगर श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म

Date:


सिंगर श्रेया घोषाल ने दिया बेटे को जन्म

श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर नन्हें मेहमान का आगमन हो गया है. सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है. साथ ही श्रेया घोषाल ने दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया भी कहा है. ऐसे में श्रेया घोषाल को बॉलीवुड के सेलेब्स ढेरों बधाई दे रहे हैं.

श्रेया ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया, ‘भगवान ने हमें आज दोपहर एक बेटा दिया है. यह ऐसी भावना है जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया. शिलादित्य और मैं और हमारे परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. आपकी अनगिनत दुआओं का शुक्रिया.’

बता दें कि बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि बेबी श्रेयादित्य आ रहा है. अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करती फोटो को श्रेया ने शेयर करते हुए लिखा था, ”बेबी श्रेयादित्य आ रहा है. शिलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ शेयर करके रोमांचित हैं. अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related