मेरठ में 12 बजे के बाद से “कम्प्लीट लॉकडाउन”

उत्तर प्रदेशमेरठ में 12 बजे के बाद से “कम्प्लीट लॉकडाउन”

Date:


मेरठ में 12 बजे के बाद से “कम्प्लीट लॉकडाउन”

मेरठ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से रात 12 बजे से कम्प्लीट लॉकडाउन होगा. आपातकालीन स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सिर्फ दूध की दुकानें ही सुबह 10 बजे तक खुलेंगी. वहीं किराना सहित अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी. डीएम अनिल ढींगरा ने लोगों से सहयोग करने के लिए अपील की है.डीएम ने बताया कि यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए ही रहेगी. गौरतलब है कि मेरठ में नवीन सब्जीमंडी को कोरोना वायरस फैलने की बड़ी वजह हैं. ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी रोक रहेगी. हालांकि प्राइवेट अस्पताल खुले रहेंगे. बिना मास्क पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

जानकारी देते हुए डीएम मेरठ  – अनिल ढींगरा 

सिर्फ दूध और दवा ही मिलेगी
जिला प्रशासन का कहना है कि कल बृहस्पतिवार को केवल दवा और दूध की दुकानें सुबह 6:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ही खुलेंगे इसके अतिरिक्त कोई भी दुकान नहीं खुलेगी. फल सब्जी किराना समेत सभी दुकानों को कल पूरी तरह बंद रखा जाएगा. जो भी इस संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. जिला प्रशासन का कहना है कि बढ़ते कोरोना को प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया है जिससे कोरोनावायरस की चेन तोड़ने में सहायता मिलेगी. कल होने वाले संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी कर ली गई है इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी की जा रहे हैं.

16 हजार 222 लोग निगारानी में
मेरठ जिले में शहर से लेकर देहात तक 16 हजार 222 लोग निगारानी में हैं. वहीं रोजाना 316 सैंपल की जांच की जा रही है. जिला अधिकारी अनिल ढींगरा ने बचत भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बुधवार दोपहर तक जिले में 3,522 लोग होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं.डीएम ने बताया कि जिले में निगरानी समिति का गठन किया गया है. इसके अलावा अभी तक 21 लाख लोगों के घरों तक टीमों ने पहुंचकर उनकी जानकारी जुटाई है. जिले में अभी तक 6,132 सैंपलों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 756 निगेटिव आए हैं.एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जिले में लॉकडाउन लागू होने के बाद से इसका उल्लंघन करने वाले 3567 व्यक्तियों के खिलाफ 2020 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. 36,910 वाहनों का चालान करते हुए 1157 वाहनों को सीज किया गया है. इसी के साथ लॉकडाउन तोड़ने वालों से लगभग 7 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है.

प्रमुख सचिव ने पूछा था ये कैसा लॉकडाउन?
प्रमुख सचिव सिंचाई व नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश बीते मंगलवार को शहर आए थे.आम लोगों से लेकर दुकानदारों तक से उन्होंने बात की थी. प्रमुख सचिव ने लॉकडाउन की स्थिति पर सवाल भी उठाया. उन्होंने कहा था कि सुबह 11 बजे तक किराना व अन्य जरूरी सामान आदि की दुकानें खुलती हैं. सुबह 10 बजे बैंक खुल जाते हैं. जब शाम को बैंक बंद हो जाते हैं तो डेयरी खुल जाती है. ऐसे में कैसे लॉकडाउन का पालन हो रहा है. इस तरह तो पूरे दिन ही लोग सड़क पर रहते हैं. इस व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है.

क्या है मेरठ की कंडीशन?
मेरठ में बुधवार को कोरोना से 15वीं मौत हो गई.
मेरठ में तहसील के कानूनगो समेत आठ लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.
बुधवार को पीएसी के चार जवानों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.
मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 270 हो गई.
मेरठ में अब तक कोरोना के 76 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...