‘रेस 3’ एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को हुआ कोरोना वायरस

बॉलीवुड‘रेस 3’ एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को हुआ कोरोना वायरस

Date:


‘रेस 3’ एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को हुआ कोरोना वायरस

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का हिस्सा रह चुके एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएमसी के अफसरों ने फ्रेडी का बंगला सील कर दिया है और घर में मौजूद सभी मेंबर्स को बाहर न निकलने की सलाह दी है। इससे पहले भी बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्रीज समेत कई स्टार्स की बिल्डिंग बीएमसी द्वारा सील की जा चुकी है। इस समय पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ितों की संख्या मुंबई में ही है। फ्रेडी दारूवाला ने अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर पक्की मुहर भी लगा दी है।

फ्रेडी दारूवाला ने बताया है कि, ‘मेरे पिता को बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षण थे इसलिए हमने इसे हल्के में लिया। तीसरे या चौथे दिन मैंने सोचा कि जो स्थिति देश में चल रही है उस पर विचार करते हुए हमें उनका टेस्ट करवाना चाहिए। कुछ दिनों बाद जो रिपोर्ट आई उसमे मेरे पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीएमसी ने सुझाव दिया कि हमें उन्हें एकांत में रखना चाहिए। इसलिए हमने उन्हें घर पर ही रखा क्योंकि हमें लगा कि अस्पतालों का इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाए जिसे वास्तव में इसकी आवश्यकता है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...