Radish Side Effects: मूली का अधिक सेवन कई परेशानियों को दे सकता है जन्म !

लाइफस्टाइलRadish Side Effects: मूली का अधिक सेवन कई परेशानियों को दे सकता...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Radish Side Effects – ठंड का मौसम है लोग इस मौसम में मूली के पराठों से लेकर सब्जी खाना पसंद करते है, कई इसे सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ हार्ट व लीवर आदि का भी ध्यान रखता है। लेकिन, इसका अगर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो हानिकारक भी हो सकता है। चलिए जानते है। 

हाइपोथायरायडिज्म

मूली का ज्यादा सेवन हाइपोथायरायडिज्म होने की संभावना बढ़ा देता है, साथ ही  इससे आयोडीन की फंक्शनिंग पर भी असर पड़ता है। अगर किसी को हाइपोथायरायडिज्म की समस्या है, तो उसके लिए भी यह परेशानी का कारण बन सकता है।

डिहाइड्रेट

मूली का ज्यादा सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या कर सकता है, यह आपके शरीर में यूरिनेशन की मात्रा को बढ़ा देता है जिसके कारण शरीर से काफी सोडियम भी निकल जाता है। 

बीपी लो

अगर कोई बीपी लो की समस्या से परेशान है, तो उसे मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बीपी लो वाले लोगो के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।  एंग्जाइटी, चक्कर आना और घबराहट जैसी स्थिति हो सकती है। 

आप मूली का सेवन करें, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचें। (Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...