Shraddha Murder Case: तिहाड़ में आफताब ने चैन से सोकर गुज़ारी पहली रात

नेशनलShraddha Murder Case: तिहाड़ में आफताब ने चैन से सोकर गुज़ारी पहली...

Date:

अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्याकर उसके दर्जनों ट्कड़े करने वाला आरोपी तिहाड़ जेल में चैन से सोया. उसके चेहरे पर कहीं कोई शिकन नज़र नहीं आयी और न ही कोई तनाव दिखा। उसके व्यवहार से ऐसा लग रहा था जैसे उसे इस सबकी पहले से जानकारी थी कि उसके साथ क्या क्या होगा। तिहाड़ जेल में पहली रात गुज़ारने वाले आफताब ज़रीवाला का नार्को टेस्ट होना है और जानकारी के मुताबिक 28 नवम्बर को उसका टेस्ट किया जा सकता है.

तनावमुक्त दिखा दरिंदा

तिहाड़ जेल में जिस सेल में आफताब को रखा गया है उसकी 24 घंटे निगरानी है, CCTV से भी और मैन्युअल भी. उसे सेपरेट सेल नंबर चार में रखा गया है, साथ ही सेल के पास सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी. बताते हैं कि जिस तरह 14 दिनों की पुलिस रिमांड के दौरान आफ़ताब तनावमुक्त नज़र आ रहा था वैसे ही तिहाड़ जेल में उसने पहली रात चैन से गुज़ारी, सुकून से खाना भी खाया।

28 नवम्बर को होगा नार्को टेस्ट

आफताब का पहले चरण का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चूका है, अभी दुसरे चरण का होना बाकी है इसके अलावा अदालत के आदेश पर उसका नार्को टेस्ट भी होना है जो संभवतः 28 नवम्बर को होगा। आफताब 14 दिन दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस के पास था, रिमांड अवधि बीते शनिवार को खत्म हो गयी थी, इसके बाद अदालत ने आफताब को 13 दिन न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. इधर डीएनए टेस्ट से पता चल चूका है कि पुलिस टीम को महरौली के जंगलों में जो हड्डियां मिली थीं वो श्रद्धा वालकर की ही थीं. उन हड्डियों का डीएनए उसके पिता के डीएनए से मेल खाता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...