Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर

उत्तर प्रदेशShocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे...

Date:


Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर

लखनऊ। राजधानी में एक भीषण अग्निकांड ( Fire Incident) में 2 दर्जन से अधिक झोपड पटटी जलकर राख हो गई और आधा दर्जन लोग झुलस गए। इस भीषण अग्निकांड के दौरान झोपड़ी के भीतर रखे एलपीजी सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फटे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकल की करीब 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। घटना पुरनिया कबाड़ मंडी में आज सुबह बुधवार की है। आग से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया है।

Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर
Image Credit: Naeem

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के गोकुलपुरी अग्निकांड पर जताया दुख

Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर
Image Credit: Naeem

पुरनिया कबाड़ मंडी में कबाड़ का काम करने वाले लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान करीब 3 बजे के आसपास एक झोपड़ से धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। मंडी की झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों में इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। पहले तो पानी डालकर आग पर काबू का प्रयास किया। कुछ लोगों ने झोपड़ियों से समान निकाल ना शुरू किया। आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग की सूचना दमकल को दी।

Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर
Image Credit: Naeem

Read also: बांग्लादेश फेरी अग्निकांड: पुलिस ने नौका के मालिक को किया गिरफ्तार

Shocking Incident: झोपड पटटी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे एलपीजी सिलेंडर
Image Credit: Naeem

इंदिरानगर और हजरतगंज के एफएसओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की आंच से झोपड़पट्टी में रखे एलपीजी सिलेंडर में जोरदार आवाज के साथ विस्फोट शुरू हो गया। सिलेंडर की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related