शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर गूंजी किलकारियां

एंटरटेनमेंटशोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर गूंजी किलकारियां

Date:

टीवी जगत की चहीति बहु दीपिका कक्कड़ के घर में खुशियां आ गई हैं. एक्ट्रेस मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। दीपिका कक्कड़ के पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। टीवी स्टार शोएब इब्राहिम ने बताया है कि उनके घर बेटे बेटे ने जन्म लिया है. अभिनेता ने बताया कि उनके घर आज सुबह 21 जून को बेटे ने जन्म लिया है. हालांकि यह प्री-मेच्योर डिलीवरी थी। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, सब ठीक है। इस खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस में खुशी की लहर है.

शोएब ने पोस्ट शेयर कर यह बात कही

बता दें कि डॉक्टरों ने दीपिका को जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की तारीख दी थी। दीपिका ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी दी थी। अब दीपिका ने प्रीमेच्योर डिलीवरी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। शोएब ने मंगलवार को बर्थडे केक की तस्वीर के साथ अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, “यह पापा बनने वाले हैं और इंशाअल्लाह मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के नए चरण में प्रवेश करूंगा।” मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की प्रेम कहानी उनके टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुई थी। इस शो में दोनों लीड रोल में थे. उस शो में इन दोनों की जोड़ी को दर्शको में बहुत प्यार दिया था और वही से इन दोनों की प्यार ही शुरुआत हुई , जो आज तक बरकरार है।

मुस्लिम शादी

इस प्यारे से कपल की शादी 2018 में हुई थी . दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। दीपिका कक्कड़ की ये दूसरी शादी थी। शोएब से पहले उन्होंने 2011 में रौनक मेहता से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों अलग हो गए।

जनवरी में दी थी गुड न्यूज

बता दें कि दीपिका ने जनवरी में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। यह कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करता रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने एक्टिंग न करने की भी बात कही थी। दीपिका ने कहा था कि वह कुछ समय तक अपने बच्चे की देखभाल करेंगी। वहीं शोएब की बात करें तो वह इन दिनों स्टार भारत के शो अजूनी में नजर आ रहे हैं. फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...