शिवसेना ने साधा एनसीपी पर निशाना, गृह मंत्री अनिल देशमुख को दी नसीहत

फीचर्डशिवसेना ने साधा एनसीपी पर निशाना, गृह मंत्री अनिल देशमुख को दी...

Date:


शिवसेना ने साधा एनसीपी पर निशाना, गृह मंत्री अनिल देशमुख को दी नसीहत

मुंबई: निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जारी खींचातानी का असर अब महा विकास अघाड़ी सरकार पर भी दिखाई दे रहा है. शिवसेना ने सामना के जरिए राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर निशाना साधा है। सामना में आगे शिवसेना ने कहा है कि अनिल देशमुख ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से बेवजह में पंगा ले लिया है।

सामना में उठाये सवाल
शिवसेना ने मुखपत्र सामना के जरिए सवाल उठाए है कि सचिन वाजे वसूली कर रहा था और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इसकी जानकारी नहीं थी? सामना के इस अंक में सामना में एंटीलिया और मनसुख हिरेन की हत्या मामले को लेकर महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार के सामने की चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है। इसमें अनिल देशमुख की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं और बीजेपी पर निशाना साधा गया है।

रहस्यमयी मामला
सामना में कहा गया है कि मनसुख हिरेन और एंटीलिया मामले में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। होमगार्ड महासंचालक के पद पर किए गए तबादले को वो बर्दाश्त नहीं कर पाएं। आगे सामना में कहा गया है कि पुलिस आयुक्त ने गलतियां की इसलिए तबादला किया गया। देशमुख के एक बयान के बाद परमबीर सिंह ने उन पर सौ करोड़ की वसूली का आरोप लगाया। शिवसेना ने कहा है कि वाजे केस अब रहस्यमयी मामला बन गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...