पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था जनता कर्फ्यू: पीएम मोदी

फीचर्डपूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था जनता कर्फ्यू: पीएम...

Date:


पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था जनता कर्फ्यू: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ प्रोग्राम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश में कोरोना पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘ पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू शब्द सुना था. लेकिन इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति का अनुभव देखिये, जनता कर्फ्यू पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था.अनुशासन का ये अभूतपूर्व उदाहरण था, आने वाली पीढ़ियाँ इस एक बात को लेकर के जरुर गर्व करेगी. उसी प्रकार से हमारे कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान, आदर, थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना. आपको अंदाजा नहीं है कोरोना वॉरियर्स के दिल को कितना छू गया था वो, और, वो ही तो कारण है, जो पूरी साल भर, वे, बिना थके, बिना रुके, डटे रहे. इन सबके बीच, कोरोना से लड़ाई का मंत्र भी जरुर याद रखिए – ‘दवाई भी – कड़ाई भी’.

इसी बीच उन्होंने महिला दिवस और देश में महिला सशक्तिकरण पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मिताली जी, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं. उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई. ये दिलचस्प है, इसी मार्च महीने में, जब हम महिला दिवस मना रहे थे, तब कई महिला खिलाड़ियों ने मेडल और रिकोर्ड्स अपने नाम किये. आज एजुकेशन से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक, आर्म्ड फॉर्सेज से लेकर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तक, हर जगह देश की बेटियाँ, अपनी, अलग पहचान बना रही हैं.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...