Maharashtra Political: CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे मारने की दी सुपारी- संजय राउत

नेशनलMaharashtra Political: CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे मारने की दी...

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे मारने की सुपारी दी है। सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को इसके लिए चिट्ठी लिखी है। उन्‍होंने अपनी जान को खतरा बताया है।

संजय राउत ने लिखा है की उनको जानकारी मिली है की ठाणे का एक बड़ा गुंडा राज ठाकुर और उसके गैंग के लोग उनको मारना चाहते हैं। इस मामले में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि संजय राउत को सिक्योरिटी चाहिए या उनको धमकी मिली है। पहले यह जानने की जरूरत है।

फडणवीस ने कहा कि मैंने उनकी चिट्ठी को इंटेलीजेंसी को भेजी है। उनकी धमकी की शिकायत पर रिपोर्ट तैयार होगी। फिर तय करेंगे कि सिक्योरिटी देनी है या नहीं। हर दिन नई सनसनी फैलाने से कुछ नहीं होता है। अगर राज्य में किसी को जान का खतरा है तो हमारी सरकार उनको सुरक्षा देगी। पर सनसनी न फैलाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...