शेफाली बन सकती हैं ‘अनीता भाभी’

बॉलीवुडशेफाली बन सकती हैं ‘अनीता भाभी’

Date:


शेफाली बन सकती हैं ‘अनीता भाभी’

‘भाबीजी घर पर हैं’ की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस अंगूरी भाबी के अलावा शो में सौम्या टंडन द्वारा निभाये जाने वाले रोल ‘अनीता भाभी’ को भी काफी पसंद करते हैं। मगर अब बताया जा रहा है कि सौम्या टंडन ने शो को छोड़ने का फैसला किया है। ऐसे में उनकी जगह अब ‘कांटा लगा गर्ल’ और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली जरीवाला ले सकती हैं।

‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ को छोड़ने को लेकर सौम्या टंडन शो के मेकर्स से बातचीत कर रही हैं। फिलहाल, जब इस सिलसिले में शेफाली से पूछा गया कि क्या वो अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली हैं। इसपर एक्ट्रेस का कहना है कि वो अभी इस विषय पर कुछ बात नहीं कर सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने सौम्या सहित अन्य कलाकारों की फीस में कटौती कर दी थी, जिससे एक्ट्रेस खुश नहीं। इसी कारण वह शो छोड़ रही हैं। हालांकि, ‘टेली चक्कर’ की एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल ही सौम्या टंडन मां बनी हैं और कोरोना वायरस के कारण वो अपने बेबी की सेहत को ध्यान में रखते शूट पर लौटने से कतरा रही हैं। शो को छोड़ने को लेकर वैसे तो कई कयास लगाए गए। मगर अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर सौम्या शो क्यों छोड़ रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...