Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले नुकीली चीज़ के घाव, होगी सीबीआई जांच

नेशनलSonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले नुकीली चीज़ के...

Date:

हरियाणा की भाजपा नेता और बिगबॉस फेम टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले से रहस्य के परदे थोड़े थोड़े उठते जा रहे हैं, जो केस पहले एक मेडिकल एमर्जेन्सी का लग रहा था वह अब हत्याकाण्ड में बदलता नज़र आ रहा है. जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है और उस रिपोर्ट में कई आशंकाएं ज़ाहिर की गयी हैं. सोनाली के शरीर पर किसी नुकीली चीज़ से कई चोट के निशान मिले हैं, रिपोर्ट में ज़हर दिए जाने की सम्भावना भी जताई गयी है, इसके लिए बिसरा टेस्टिंग के लिए भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वाकई में सोनाली को कोई ज़हर दिया गया था. 

बता दें कि इस केस को पुलिस ने अब हत्या का केस मान लिया है और 302 की दफा को जोड़ दिया गया. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है. इस केस में हत्या की धारा लगाए जाने सोनाली फोगाट का परिवार काफी संतुष्टि महसूस कर रहा है, परिवार को अब यकीन हो चला है कि सोनाली को पूरा न्याय मिलेगा। सोनाली का परिवार शुरू से ही इस बात पर अड़ा हुआ था कि यह मामला दिल का दौरा पड़ने का नहीं बल्कि हत्या का है और उसने पकडे गए दोनों आरोपियों के नाम लिए थे, सोनाली के भाई ने सुधीर सांगवान पर सोनाली का यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था. वहीँ सोनाली की बहन ने हॉर्ट अटैक की पुलिस की थ्योरी को सिरे से नकार दिया था. 

Read also: RIP Saawan Kumar Tak: मशहूर निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन

वहीँ हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ने कहा कि हरियाणा सरकार सोनाली फोगाट की मौत के केस की सीबीआई से जांच का आदेश देने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर परिवार चाहता है तो हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं. खट्टर ने कहा कि सोनाली के बिसरा का गोवा के अलावा चंडीगढ़ की लैब में भी परीक्षण किया जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related